लो फिर बात चली
एक हल्की हवा फिर चली
लो तेरी बात फिर चली ।।
हर झोका एक एहसास जगाता है
हर बार एक तमन्ना फिर जग जाती है
कोई कुछ कहता है
पर मन तेरे बारे मे ही सोचता है।।
चलता हूं गुज़रता हूं
जब उन बीते रास्तों से
हर तरफ वो पल नज़र आता है।।
सादगी थी, मसूमियत थी
हम में न जाने कौन सी रौनक थी ..।।
वो ही तारीख वो ही दिन, पर साल बदलते देखे
हमने वक्त के साथ सारे, रिश्ते बदलते देखते ..।।
फिर जब भी कोई ज़िक्र हो जाता है ...
एक एहसास फिर उठ जाता है...
शायद तू भी वो ही सोचता होगा
शायद तुझ को भी वो ही याद आता होगा...।।
लो फिर बात चली
एक हल्की हवा फिर चली
लो तेरी बात फिर चली ....।।
Sunday, October 25, 2009
Saturday, October 3, 2009
मां.....
मां.....
क्यों चली गई
बहुत याद आती है
आंख अक्सर भर जाती है
कुछ कहूं ,कुछ करूं
तेरी शबी नज़र आती है
आज मलाल है तेरे जाने का
तेरे लिए कुछ न कर पाने का
मैं नाकारा रहा निक्मा रहा
फिर भी तेरा दुलारा रहा..
वो शब्द अब भी गूंजते है
मैं चली जाऊंगी जब पता चलेगा
वो शायद तब मज़ाक था पर
उस हकीक़त का एहसास अब हो रहा है...
सच मैं मां बहुत याद आती है
शान....
क्यों चली गई
बहुत याद आती है
आंख अक्सर भर जाती है
कुछ कहूं ,कुछ करूं
तेरी शबी नज़र आती है
आज मलाल है तेरे जाने का
तेरे लिए कुछ न कर पाने का
मैं नाकारा रहा निक्मा रहा
फिर भी तेरा दुलारा रहा..
वो शब्द अब भी गूंजते है
मैं चली जाऊंगी जब पता चलेगा
वो शायद तब मज़ाक था पर
उस हकीक़त का एहसास अब हो रहा है...
सच मैं मां बहुत याद आती है
शान....
Friday, October 2, 2009
तेरे जाने के बाद
तेरे जाने के बाद
बदल गए हम
बदल दी हर तस्वीर
बदल दी हर याद
बदल दी हर बात
बदल दिए रास्ते
बदल दिए चौहराए
बदल दी हर गली
बदल दिए हर नुक्कड
बदल दी हर पसंद
बदल दिए जो थे संग
बदल दिया अपना रंग
बदल दिया अपना ढंग
बदल दी महफिल
बदल दिए उसूल
बदल दिया इमान
बदल दिया फरमान
बदल दिया माकान
बदल दिया भगवान
फिर भी रहे गया अरमान
काश तुम होते
तो मै न बदलता
तेरे जाने के बाद
शान....
बदल गए हम
बदल दी हर तस्वीर
बदल दी हर याद
बदल दी हर बात
बदल दिए रास्ते
बदल दिए चौहराए
बदल दी हर गली
बदल दिए हर नुक्कड
बदल दी हर पसंद
बदल दिए जो थे संग
बदल दिया अपना रंग
बदल दिया अपना ढंग
बदल दी महफिल
बदल दिए उसूल
बदल दिया इमान
बदल दिया फरमान
बदल दिया माकान
बदल दिया भगवान
फिर भी रहे गया अरमान
काश तुम होते
तो मै न बदलता
तेरे जाने के बाद
शान....
Subscribe to:
Posts (Atom)
